देहरादून। दून विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग से जुड़े डॉ. हरीश चंद्र अंडोला को उत्कृष्ट लेखन कार्यों के लिए सोच संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। लेखन एवं पर्यावरण विषयों पर उनके निरंतर कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान मिलने पर डॉ. अंडोला ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि न बताते हुए अपने गुरुजनों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों से मिले मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का प्रतिफल बताया। उन्होंने दून विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव, पर्यावरण विभाग के प्राध्यापकों और सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ. अंडोला ने अपनी उपलब्धि का श्रेय प्रो. एमएसएम रावत और सलाहकार प्रो. केडी पुरोहित से मिली प्रेरणा सहित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी गुरुजनों और स्नेहीजनों को दिया।
उन्होंने विशेष रूप से उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र भसीन, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. हरीश रौतेला, प्रो. विपिन चंद्र जोशी, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. आनंद सिंह उनियाल, उप निदेशिका डॉ. ममता नैथानी, डॉ. विपिन चंद्र चौबे, प्रो. विजयकांत पुरोहित, यूकॉस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत, पूर्व कुलपति प्रो. सोबन सिंह जीना, प्रो. नरेंद्र भंडारी, आईसीएआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह राणा, भारतीय वन सेवा के डॉ. चंद्रशेखर सनवाल, डॉ. ललित मोहन रखोलिया एवं उनके परिवार, देवभूमि विचार मंच के कैलाश अंडोला, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव केआर भट्ट, डॉ. बृजेश बनकोटी, युगवाणी के मुख्य संवाददाता जगमोहन रौतेला, डॉ. शैलेश उप्रेती, डॉ. विक्रम डोभाल, मनोज डागवाल, डॉ. नवीन जोशी समेत अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

