बदरीनाथ : सीएम धामी ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के स्टॉल का किया अवलोकन

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान वह नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, ज्योतिर्मठ के स्टॉल पर भी पहुंचे।

स्टॉल पर प्रभागीय वनाधिकारी नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ने मुख्यमंत्री को मोरपंखी की पौध भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पार्क क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

डीएफओ यश ढोबले ने मुख्यमंत्री को बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए पार्क प्रशासन की ओर से विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में संघर्ष की घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान पर भी जानकारी ली। डीएफओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि पार्क प्रशासन मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाता रहेगा।

महोत्सव में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, वन उत्पादों और स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया गया।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : जागतोली की वादियों में बिखरी लोक संस्कृति की छटा

दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन विद्यालयी प्रस्तुतियों और लोकगीतों ने बांधा समां, केदारघाटी मंडाण ग्रुप की नृत्य नाटिका रही आकर्षण का केंद्र लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। दशज्यूला क्षेत्र की हृदयस्थली जागतोली की सुरम्य वादियों में पांच दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन लोक संस्कृति के रंग खूब बिखरे। विशाल खेल […]

You May Like