चमोली : सीएचसी ज्योतिर्मठ में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा

Team PahadRaftar

सीएचसी ज्योतिर्मठ में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा

पहले दिन 12 मरीजों की जांच, हर बुधवार तैनात रहेगा रेडियोलॉजिस्ट

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्योतिर्मठ में बुधवार से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गई। पहले दिन 12 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। अब प्रत्येक बुधवार सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती रहेगी।

सीएचओ डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से मरीजों को जांच के लिए अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। मरीजों की सुविधा को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सप्ताह में एक दिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के निर्देश दिए थे। इसके तहत जिला चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गरिमा चौधरी की प्रत्येक बुधवार सीएचसी ज्योतिर्मठ में ड्यूटी लगाई गई है।

पहले दिन डॉ. गरिमा चौधरी के अवकाश पर होने के कारण महिला बेस चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव शाह ने मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए।

इस दौरान एसीएमओ डॉ. वैष्णव कृष्णा, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भंडारी, राजस्व निरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौतम कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : जब मिले धर्म भाई लाटू और मां नंदा, छलछला उठीं श्रद्धालुओं की आंखें

जब मिले धर्म भाई लाटू और मां नंदा, छलछला उठीं श्रद्धालुओं की आंखें वाण में बड़ी जात का भावुक पड़ाव, सैकड़ों छंतोलियों और देव डोलियों के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब पहाड़ रफ्तार गोपेश्वर। पहाड़ की लोक आस्था में कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें शब्दों में बांधना मुश्किल होता […]

You May Like