गौचर : संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छाए नौनिहाल, आकाश और नेहा ने जीते कई मुकाबले

Team PahadRaftar

संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छाए नौनिहाल, आकाश और नेहा ने जीते कई मुकाबले

केएस असवाल गौचर। उच्च प्राथमिक विद्यालय संकुल झिरकोटी की दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। गौचर खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, योग और विशेष व्यायाम प्रदर्शन में प्रतिभाग किया। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जूनियर बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में राजकीय जूनियर हाईस्कूल बौंला के आकाश ने बाजी मारी। सुमित राज दूसरे और उच्च प्राथमिक विद्यालय गौचर के प्रतिभागी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सिदोली की दृश्या ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और बौंला की दिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।

100 मीटर दौड़ में ग्वाड़-सुनांक की नेहा प्रथम, सिदोली की भारती द्वितीय और ढमढमा की सांची तृतीय रहीं। 200 मीटर में भी नेहा ने पहला स्थान हासिल किया। भारती दूसरे और सांची तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालिका वर्ग में ग्वाड़-सुनांक की बबिता प्रथम, ढमढमा की सांची द्वितीय और ग्वाड़-सुनांक की सोनाक्षी तृतीय रहीं।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर सीआरपी साक्षी, संयोजक भागचंद केशवानी, बीना मैठाणी, कुलदीप रावत, बिजेंद्र कुंवर, शिव दर्शन नेगी, सन्नू नेगी, संगीता बहुगुणा, सुशील राज, मुन्नी टाकुली, प्रबल नेगी और अरविंद नेगी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

जोशीमठ : हिमालय बचाओ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने ली संरक्षण की शपथ

हिमालय बचाओ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने ली संरक्षण की शपथ संजय कुंवर जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में हिमालय बचाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने हिमालय और पर्यावरण […]

You May Like