गैरसैंण : बेनीताल मेले में गूंजा गैरसैंण राजधानी का मुद्दा

Team PahadRaftar

बाबा मोहन उत्तराखंडी को श्रद्धांजलि देकर पहाड़ की राजधानी का सपना पूरा करने का लिया संकल्प

केएस असवाल गैरसैंण। बेनीताल में आयोजित बाबा मोहन उत्तराखंडी शहीद स्मृति मेले में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गौचर एवं जिला कांग्रेस कमेटी चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बाबा मोहन उत्तराखंडी के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा का बलिदान उत्तराखंड के इतिहास में पहाड़ की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है।

मुकेश नेगी ने कहा कि बाबा मोहन उत्तराखंडी का सपना उत्तराखंड की राजधानी पहाड़ में स्थापित करने का था। गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग को लेकर उन्होंने 38 दिनों तक आमरण अनशन किया और अंततः अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका संघर्ष आज भी पहाड़ के लोगों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि गैरसैंण राजधानी का सवाल महज राजधानी तय करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पहाड़ की पहचान, सम्मान और भविष्य से जुड़ा विषय है। बाबा मोहन उत्तराखंडी के सपने को पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा।

नेगी ने शहीद स्मृति मेले के आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को राज्य आंदोलन के संघर्ष और बलिदानों से रूबरू कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कर्णप्रयाग के अध्यक्ष सुभाष रावत, अजय किशोर भंडारी, हरीश नयाल, लक्ष्मण पटवाल, आशु बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : भगवती चामुंडा की दिवारा यात्रा का तृतीय चरण एक सितंबर से

मोक्षधाम बदरीनाथ में दर्शन करेंगी मां चामुंडा, यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के शीर्ष पर स्थित चौरा सिद्धपीठ में विराजमान भगवती चामुंडा की तृतीय चरण की दिवारा यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी एक सितंबर से दिवारा यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। […]

You May Like