चमोली : भाजपा ने हरीश चमोली को सौंपी प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग की जिम्मेदारी

Team PahadRaftar

भाजपा ने हरीश चमोली को सौंपी प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग की जिम्मेदारी

केएस असवाल गौचर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम फैसला लेते हुए हरीश चमोली को प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को प्रदेश स्तर पर संगठन और मीडिया के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही गौचर नगर, उनके पैतृक गांव बमोथ तथा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

नई जिम्मेदारी मिलने पर हरीश चमोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

हरीश चमोली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। वह प्रदेश स्तर पर मीडिया और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।

उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हरीश चमोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन हित में सकारात्मक निर्णय बताया।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : वार्षिक स्थानांतरण नीति के अनुसार नही हुए वन विभाग के कार्मिकों का स्थानांतरण, तो कोर्ट जायेंगे कर्मचारी आवास भत्ते की भी मांग उठाई

संजय कुंवर गोपेश्वर। सहायक वन कर्मचारी संघ चमोली-रुद्रप्रयाग ने वार्षिक स्थानांतरण नियमावली-2017 का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए उच्च न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी दी है। संघ की आम बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की गई। […]

You May Like