पौड़ी : सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ, विधायक बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Team PahadRaftar

जसपाल नेगी पौड़ी। सेवा, सुशासन एवं समर्पण थीम पर आयोजित सेवा पखवाड़ा का शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में शुभारंभ हुआ। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्षा रचना बुटोला, नगर पालिका अध्यक्षा हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया और मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा।

विधायक पोरी ने कहा कि जनसेवा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्षा रचना बुटोला ने कहा कि सेवा पखवाड़ा जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। नगर पालिका अध्यक्षा हिमानी नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजन शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया। बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की, जबकि पशुपालन विभाग ने दुग्ध उत्पादन और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील पशुपालकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार, डीएफओ महातिम यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एम. शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : मौरी मेले की तैयारियां तेज करने और स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग

जसपाल नेगी पौड़ी। 12 वर्षों बाद आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक मौरी मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने तथा मेले के दिन स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग उठी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान धनाऊ कमल रावत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि […]

You May Like