जोशीमठ : डांगतोली तोक में वृक्षारोपण के साथ वन महोत्सव का शुभारंभ

Team PahadRaftar

डांगतोली तोक में वृक्षारोपण के साथ वन महोत्सव का शुभारंभ

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ (चमोली)। अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर के जोशीमठ रेंज की ओर से 1 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव के तहत बुधवार को ढाक क्षेत्र के डांगतोली तोक में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पहले दिन वन विभाग, वन पंचायत और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वन क्षेत्राधिकारी डब्बल सिंह खाती के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ देवपूजन के साथ हुआ। इसके बाद वन कर्मियों, वन पंचायत सरपंच, मातृशक्ति और पर्यावरण प्रेमी ग्रामीणों ने बांज, अंगू, पदम और देवदार जैसी चारा-पत्ती एवं छायादार प्रजातियों के 40 पौधे रोपे। प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार का संकल्प भी लिया।

वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और जनसहभागिता बढ़ाना है। उन्होंने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में वन दरोगा बलवंत सिंह रावत, ढाक वन पंचायत के सरपंच हरीश सिंह करणी, वन आरक्षी सुमन, वन आरक्षी दिनेश चंद्र भट्ट, उमराव रावत सहित वन विभाग के कर्मचारी, वन पंचायत के पदाधिकारी, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : बीटेक छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

बीटेक छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस पौड़ी। जिला मुख्यालय में बीटेक के एक छात्र ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस […]

You May Like