जोशीमठ : हेलंग के पास अलकनंदा में समाया ट्रक, चालक की मौत

Team PahadRaftar

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ :  बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग के समीप शुक्रवार को एक आईसर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक करीब 200 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा समाया। हादसे में चालक की मौत हो गई।

थाना जोशीमठ से सूचना मिलने पर SDRF की टीम उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान के दौरान पता चला कि ट्रक संख्या UK11CA-1710 में केवल चालक सवार था। दुर्घटना के समय चालक वाहन से छिटककर लगभग 150 मीटर नीचे पहाड़ी में जा फंसा था।

SDRF और NDRF की संयुक्त टीम ने विषम परिस्थितियों में अभियान चलाकर चालक तक पहुंच बनाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मृतक की पहचान गोपाल सिंह (34) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

ऊखीमठ : कुमार लोक में रविवार को निकलेगी भव्य जल कलश यात्रा, महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धा

कुमार लोक में रविवार को निकलेगी भव्य जल कलश यात्रा, महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धा ऊखीमठ। देव सेनापति भगवान कार्तिकेय की तपस्थली कुमार लोक में चल रहे 11 दिवसीय महायज्ञ एवं पुराण वाचन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ के नौवें दिन भी दूर-दराज क्षेत्रों से […]

You May Like