गोपेश्वर में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पेट्रोल पम्प पर ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व मंहगाई के विरोध में भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों को 40 रुपये बढ़ाकर अब पेट्रोल-डीजल की कीमत में मात्र 5 रुपया कम करके केवल जनता को ठगने का काम किया है।

धरना-प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर सिंह बर्त्वाल, जिला उपाध्यक्ष दीवानसिह बिष्ट, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी मनीष नेगी, जिला उपाध्यक्ष भगत कनियाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस उषा रावत, जिलाध्यक्ष सेवादल महिला अनीता नेगी, विधानसभा यूथ अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ यूथ मुकुल बिष्ट,नगर उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बरत्वाल, नगर कोषाध्यक्ष संतोष रावत, कैलाश झिंक्वाण, प्रदेश महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ जयवीर सिंह नेगी बरिष्ठ कांग्रेसी, य०डी०पुरोहित, नगर पार्षद/नगर सेवादल अध्यक्ष राहुल कुमार, विजया कण्डारी, अन्जू राणा, किशोरी लाल, विक्रम सिंह नेगी व सुशील बिष्ट आदि शामिल रहे।

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, सीमांत क्षेत्र का भ्रमण कर सुनी जनसमस्याएं - संजय कुंवर जोशीमठ

पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिह रावत ने बदरीनाथ धाम पहुँच कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिह रावत जनपद चमोली के चार दिवसीय भ्रमण के दौरान आज श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ धाम पहुँच कर पूजा अर्चना की और […]

You May Like