गोपेश्वर : किलौंडी नारायण में महिला और युवक मंगल दल का गठन

Team PahadRaftar

किलौंडी नारायण में महिला और युवक मंगल दल का गठन

केएस असवाल गोपेश्वर। विकासखंड दशोली की ग्राम सभा किलौंडी नारायण में रविवार को ग्राम प्रधान मीना देवी सजवाण की अध्यक्षता में आयोजित खुली बैठक में महिला मंगल दल और युवक मंगल दल का गठन किया गया। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में आरती देवी नेगी को महिला मंगल दल का अध्यक्ष चुना गया। मनीषा देवी को उपाध्यक्ष, अनीता देवी को सचिव, मीना देवी को उपसचिव और सुषमा देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में मंदोदरी देवी, दिगाम्बरी देवी, सुलोचना देवी, राजेश्वरी देवी, देवेश्वरी देवी और अनीता देवी को शामिल किया गया।

वहीं युवक मंगल दल के अध्यक्ष पद पर कुलदीप असवाल का चयन किया गया। संदीप सजवाण को उपाध्यक्ष, रघुनाथ रावत को सचिव और संतोष नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में रितेश नेगी, राहुल नेगी, रविंद्र सजवाण, सूरज सजवाण और विपिन असवाल को जिम्मेदारी दी गई।

ग्राम प्रधान मीना देवी सजवाण ने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए गांव के विकास और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में प्रधानपति राकेश सजवाण, पूर्व प्रधान दीपक असवाल, प्रेम सिंह कंडारी, अनिल असवाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : बदरीनाथ पर भाजपा की नजर, क्या दायित्वों की राजनीति से बदलेगा चुनावी गणित?

गोपेश्वर। उत्तराखंड की राजनीति में बदरीनाथ विधानसभा सीट हमेशा से प्रतिष्ठा और राजनीतिक संदेश का केंद्र रही है। चमोली जिले की इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा अधिक रहा है, जबकि भाजपा को यहां अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। यही कारण है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने […]

You May Like