चमोली : जीजीआईसी पोखरी में समर कैंप, छात्राओं ने सीखे संवाद और व्यवहारिक कौशल

Team PahadRaftar

जीजीआईसी पोखरी में समर कैंप, छात्राओं ने सीखे संवाद और व्यवहारिक कौशल

केएस असवाल पोखरी / गौचर। जीजीआईसी में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप-2026 के दूसरे दिन छात्राओं को दैनिक जीवन से जुड़े व्यवहारिक कौशल सिखाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा और मां शारदे की वंदना के साथ हुआ।

प्रधानाचार्य ने बताया कि द्वारा तैयार गतिविधियों के तहत छात्राओं को वर्चुअल सिटी टूर और वास्तविक जीवन की बातचीत का अभ्यास कराया गया। रोल प्ले के माध्यम से विद्यालय में वर्चुअल बाजार लगाया गया, जिसमें किताबें, खिलौने, कपड़े और खाद्य सामग्री रखकर खरीदारी का अभ्यास कराया गया।

छात्राओं को रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करना, बस स्टॉप पर दिशा पूछना, ट्रैफिक नियम समझना और ऑटो व बस चालकों से बातचीत जैसी गतिविधियां भी कराई गईं। शिक्षिका ने सांकेतिक नंबरों की जानकारी दी। ने जीएसटी और खरीददारी के नियम बताए, जबकि ने डायरी लेखन और मन की अभिव्यक्ति पर जानकारी दी।

कैंप में 43 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंत में पीएम पोषण योजना के तहत छात्राओं को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के संचालन में , और ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : नीति घाटी में दौड़ेगा रोमांच, 31 मई से शुरू होगी नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन

सेना और पर्यटन विभाग के संयुक्त आयोजन से सीमांत क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान चमोली। भारत-तिब्बत सीमा से सटी नीति घाटी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। 31 मई और 1 जून को यहां आयोजित होने जा रही ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ सीमांत क्षेत्र में साहसिक […]

You May Like