चमोली : डॉ. जसवंत लाल को मानद प्रोफेसरशिप अवार्ड से सम्मानित

Team PahadRaftar

डॉ. जसवंत लाल को मानद प्रोफेसरशिप अवार्ड से सम्मानित

गोपेश्वर : चमोली जनपद के डाॅ. जसवंत लाल को सामाजिक योगदान, नेतृत्व क्षमता और पेशेवर उपलब्धियों के लिए मानद प्रोफेसरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कैसल ऑफ आर्ट थिएटर, फरीदाबाद दिल्ली-एनसीआर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

आयोजक संस्था ने डॉ. जसवंत लाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली से प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके योगदान से समाज में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और वे लगातार उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।

समारोह में देशभर की कई विशिष्ट हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान डॉ. जसवंत लाल को उनके सामाजिक और पेशेवर योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. जसवंत लाल को यह सम्मान मिलने पर चमोली जिले में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने इसे जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : थार में उठाकर युवक को मारने की कोशिश! बदरीनाथ हाईवे पर अधमरी हालत में फेंका, पुलिस पर उठे सवाल

थार में उठाकर युवक को मारने की कोशिश! बदरीनाथ हाईवे पर अधमरी हालत में फेंका, पुलिस पर उठे सवाल चमोली : पीपलकोटी क्षेत्र में अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदरीनाथ हाईवे पर बिरही चाड़ा के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक को थार वाहन में बैठाकर जान […]

You May Like