औली में दिखी दुर्लभ पक्षियों की चहचहाहट, हिमालयन बर्ड काउंट अभियान संपन्न
जोशीमठ : के आरआर प्वाइंट फॉरेस्ट क्षेत्र में शनिवार को हिमालयन बर्ड काउंट (एचबीसी) अभियान का पांचवां संस्करण आयोजित किया गया। के तत्वावधान में आयोजित अभियान में पक्षी प्रेमियों ने हिमालयी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन कर उनकी उपस्थिति दर्ज की।

अभियान के दौरान ई-बर्ड एप और बर्ड काउंट इंडिया के माध्यम से पक्षियों का डाटा अपलोड किया गया। क्लब के अध्यक्ष एवं पक्षी विशेषज्ञ ने बताया कि हिमालयन बर्ड काउंट भारत, नेपाल और भूटान के हिमालयी क्षेत्रों में चलाया जाने वाला वार्षिक नागरिक विज्ञान अभियान है। इसका उद्देश्य हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में पक्षियों की स्थिति का अध्ययन और संरक्षण के लिए आंकड़े जुटाना है।
उन्होंने बताया कि औली आठ नंबर टावर से आगे ओक, बांज, बुरांश और कोनिफर के जंगलों में सुबह के समय अच्छी बर्ड साइटिंग हुई। इस दौरान राज्य पक्षी मोनाल, हिमालयन ब्लू टेल, हिमालयन ग्रिफिन, बियर्ड वल्चर, कॉमन कुकू, लार्ज हॉक कुकू, रेड बिल्ड ब्लू मैगपाई, यूरोपियन गोल्ड फिंच, रॉक बंटिंग, स्कारलेट फिंच और साइबेरियन स्टोन चैट सहित कई दुर्लभ प्रजातियां दिखाई दीं।

संजय कुंवर ने बताया कि इस बार अभियान में भारत के साथ नेपाल और भूटान के संगठन भी जुड़े हैं। अभियान में स्थानीय युवा बर्ड वाचर , रविंद्र कंडारी, दिनेश डिमरी, नीरज बिष्ट, संदेश चौहान और कृष्णा कुंवर ने सहयोग किया।
