चमोली : बर्फबारी के बीच रुद्रनाथ ट्रैक पर पहुंची निरीक्षण टीम, पनार बुग्याल में परखी व्यवस्थाएं

Team PahadRaftar

बर्फबारी के बीच रुद्रनाथ ट्रैक पर पहुंची निरीक्षण टीम, पनार बुग्याल में परखी व्यवस्थाएं

संजय कुंवर

गोपेश्वर। रुद्रनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। खराब मौसम और बर्फबारी के बीच 15 सदस्यीय संयुक्त निरीक्षण दल पितृधारा पनार बुग्याल पहुंचा और यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी चमोली और उप वन संरक्षक के निर्देश पर एसडीओ केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नेतृत्व में टीम ने ट्रैक रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल, सुरक्षा दीवार, पगडंडियों, विश्राम स्थलों और रेन शेल्टर सहित अन्य सुविधाओं की स्थिति परखी गई।

एसडीओ मोहन सिंह नेगी ने बताया कि टीम में आठ विभागों के 15 सदस्य शामिल हैं। पितृधारा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान दल को बर्फबारी का सामना करना पड़ा। निरीक्षण रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।

दरअसल, 18 मई को रुद्रनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। इस बार प्रस्तावित वीआईपी दौरे को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने यात्रा मार्ग को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : भाजपा की जीत पर रुद्रप्रयाग में जश्न, केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना

भाजपा की जीत पर रुद्रप्रयाग में जश्न, केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर जिले में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान बांटा और एक-दूसरे को बधाई दी। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री […]

You May Like