
कर्णप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी घोलतीर से पकड़ा
चेक बाउंस मामले में वारंटी दबोचा, कर्णप्रयाग पुलिस की कार्रवाई
केएस असवाल
कर्णप्रयाग : वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान में कर्णप्रयाग पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग, जनपद चमोली द्वारा वाद संख्या 47/2025, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत जारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी कोट मल्ला, पट्टी धनपुर, तहसील रुद्रप्रयाग को घोलतीर क्षेत्र से दबोचा गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई टीम में अपर उपनिरीक्षक पंकज कुकरेती, हेड कांस्टेबल प्रदीप बहुखण्डी और होमगार्ड विपिन शामिल रहे।

