चमोली : पोखरी के सिमखोली गांव में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

Team PahadRaftar

पोखरी के सिमखोली गांव में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

चमोली : विकासखंड पोखरी के सिमखोली गांव में महिला मंगल दल ने समाज में बढ़ती नशे की समस्या को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। ग्राम सभा में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब शादी, मुंडन, धार्मिक व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता देवी ने बताया कि नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं नशे में हुड़दंग करने पर भी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।

महिलाओं के इस निर्णय से गांव में खुशी का माहौल है, जबकि प्रशासन ने भी पहल की सराहना की है।

बैठक के दौरान ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह नेगी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष संगीता देवी, कोषाध्यक्ष संगीता देवी, सक्रिय सदस्य कविता देवी, शशि देवी, अनिता देवी, गीता देवी, नीलम देवी, सरस्वती देवी, शीला देवी, पूनम देवी, मुन्नी देवी, विमला देवी, मुन्नी देवी, सोनिका देवी, जसोधा, कल्पेश्वरी, बंसती देवी, उमा देवी, शिवदेई देवी, सुशीला देवी, मंजू देवी, रीना देवी, सुषमा देवी, आरती देवी, तारा देवी, शशि देवी, संगीता देवी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Next Post

ज्योर्तिमठ : चीन में चमका जोशीमठ का शार्दुल, एशियाई स्की चैंपियनशिप में 8वां स्थान

चीन में चमका जोशीमठ का शार्दुल, एशियाई स्की चैंपियनशिप में 8वां स्थान सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, निजी सहयोग से पूरा हुआ सपना संजय कुंवर  ज्योर्तिमठ : चमोली जिले के विकासखंड जोशीमठ के बड़ागांव निवासी युवा खिलाड़ी शार्दुल थपलियाल ने चीन में आयोजित एशियाई स्की चैंपियनशिप […]

You May Like