चमोली : गौचर से देहरादून को शनिवार से हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरू

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : उड़ान योजना के तहत लंबे समय बाद गौचर हवाई पट्टी से देहरादून के लिए शनिवार से हैरीटेज कम्पनी की छह सीटर हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने जा रही है।

दरअसल केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से स्वीकृति न मिलने के कारण पिछले कई महीनों से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से टिहरी, श्रीनगर, गौचर चलने वाली हैरीटेज कंपनी की हैलीकॉप्टर सेवा चलनी बंद हो गई थी। अब केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद इस कंपनी की हैलीकॉप्टर सेवा शनिवार से विधिवत शुरू हो जाएगी। हैरीटेज हैलीकॉप्टर कंपनी के सी ई ओ के अनुसार देहरादून के सहस्त्रधारा हैलीपैड से नई टिहरी का किराया दो हजार, टिहरी से श्रीनगर का किराया एक हजार तथा श्रीनगर से गौचर का किराया एक हजार निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार गौचर से देहरादून का किराया चार हजार तथा श्रीनगर से देहरादून का कहना किराया तीन हजार रुपए निर्धारित किया गया है। उनका कहना है कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों की जनता के लिए यह हेलीकॉप्टर सेवा लाभकारी होगी। यह सेवा दिन में दो बार चलाई जाएगी।

Next Post

अच्छी खबर : 14 दिसंबर से गौचर मैदान में राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित

केएस असवाल  गौचर : जय मां कालिंका क्रिकेट कमेटी के तत्वावधान में गौचर के ऐतिहासिक खेल मैदान में 14 दिसम्बर से राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। गौचर के विशाल मैदान में पहली बार आयोजित होने जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का […]

You May Like