चमोली : गुंजन खोनियाल ने असिस्टेंट कमिश्नर का कार्यभार किया ग्रहण

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

चमोली : चमोली की बेटी पालिका गौचर क्षेत्र के वार्ड 6 निवासी गुंजन खोनियाल ने असिस्टेंट कमिश्नर जिला मुख्यालय में कार्यभार किया ग्रहण।

मूल रूप से जनपद रूद्रप्रयाग के डांगी गुनांऊ निवासी विनोद खोनियाल पिछले 14 वर्षों से गौचर पालिका क्षेत्र के वार्ड 6 में अपना मकान बनाकर रहते हैं। गुंजन ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई ऊ प्रा वि चोपता से की है। 12 वीं तक की शिक्षा उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर गौचर से हासिल की। इसके पश्चात बीएससी हें नं ग वि विद्यालय तथा एमएससी की पढ़ाई देहरादून के एसजीआरआर विद्यालय से पर्यावरण विज्ञान से की है। 2021 में हुई यू के पी एस सी की परीक्षा गुंजन ने पहली ही बार में उत्तीर्ण कर दी थी।

उनको असिस्टेंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स के पद पर नियुक्त मिलने पर उनके परिजनों ने बिटिया की कामयाबी पर खुशी जताई। अब गुंजन ने कमिश्नर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पदभार ग्रहण किया। गुंजन के पिता विनोद खोनियाल सहायक अध्यापक तथा माता सीमा खोनियाल ग्रहणी हैं। गुंजन का भाई आदर्श खोनियाल वर्तमान में सोसियल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं।

Next Post

गौचर : गौचर मेले में पम्मी नवल के जागरों पर झूमे दर्शक

सात दिवसीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर की पहली सांस्कृतिक संध्या स्कूली बच्चों व लोक जागर डॉ पम्मी नवल के नाम रही केएस असवाल  गौचर : सात दिवसीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर की पहली सांस्कृतिक संध्या विद्यालई बच्चों व उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक जागर गायिका पम्मी नवल […]

You May Like