गौचर : वन्यजीव संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

Team PahadRaftar

धनपुर रेंज ने वन्य प्राणी सप्ताह के तहत झिरकीटी में आयोजित किया कार्यक्रम

केएस असवाल कर्णप्रयाग। वन्यजीवों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग ने ग्रामीणों को जागरूक किया। न्याय पंचायत झिरकोटी के ग्राम सभा झिरकीटी में धनपुर रेंज की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वनदरोगा पुष्कर सिंह नेगी और मोहित नेगी ने ग्रामीणों को वन्यजीवों के महत्व, उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीणों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने और किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजे सिंह चौहान ने की। क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र नेगी ने वन विभाग की पहल की सराहना की। इस दौरान वन आरक्षी पूजा, दिव्या व सावित्री, न्याय पंचायत अधिकारी हिम्मत सिंह पुंडीर समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

You May Like