
बीना बिष्ट की स्मृति में तीन दिवसीय मेला शुरू, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
केएस असवाल गौचर। कर्णप्रयाग विकासखंड की रानीगढ़ पट्टी स्थित डांडाखाल बरतोली में मंगलवार से वीरबाला स्वर्गीय बीना बिष्ट स्मृति पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ हो गया। जाख वार्ड की जिला पंचायत सदस्य ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।
मेला समिति अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि जंगल की आग बुझाने के दौरान जान गंवाने वाली बीना बिष्ट की स्मृति में हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री ने कहा कि बीना बिष्ट का बलिदान क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। मेले में कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग के स्टॉल लगाए गए हैं। महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
