सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा : पौड़ी से 62 सदस्यीय दल गुजरात रवाना, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

Team PahadRaftar

जसपाल नेगी पौड़ी। सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत सोमवार को पौड़ी से श्रद्धालुओं और सांस्कृतिक दल का जत्था गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को विदा किया और सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

यात्रा के नोडल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह बिष्ट ने बताया कि दल में जनपद के 42 श्रद्धालु तथा गढ़ कला सांस्कृतिक संस्थान, पौड़ी के 20 सदस्यीय सांस्कृतिक दल के कलाकार शामिल हैं। यात्रा के दौरान सांस्कृतिक दल उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, लोकगीत और पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति देकर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से देशभर के लोगों को परिचित कराएगा।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने सभी यात्रियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

यात्रा दल उत्साह और श्रद्धा के साथ सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

देहरादून : दून में बीज बम अभियान को मिली रफ्तार, पहले दिन तैयार किए 1000 सीड बम

आगाज फैडरेशन ने मैड संस्था की टीम को दिया प्रशिक्षण, कॉलेजों और स्कूलों में चलेगा जनजागरूकता अभियान देहरादून। पर्यावरण संरक्षण और बहुमूल्य वृक्ष प्रजातियों के संवर्धन के उद्देश्य से दून घाटी में आगाज फैडरेशन और मैड संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बीज बम (सीड बम) निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित […]

You May Like