ऊखीमठ : 150 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, बालिकाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ

Team PahadRaftar

150 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, बालिकाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ। मद्महेश्वर घाटी के मनसूना और तुंगनाथ घाटी के मक्कूमठ व परकण्डी गांवों में के तत्वावधान में आयोजित सेवा आरोग्यम स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। शिविरों में 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां व जरूरी परामर्श दिया गया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के दौरान ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए और कहा कि नियमित जांच व संतुलित जीवनशैली से कई बीमारियों से बचाव संभव है। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया।

इधर, जीआईसी राऊंलैक और मनसूना में बालिकाओं के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, सोशल मीडिया के खतरों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने अनजान लिंक से दूरी बनाने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी।

ब्लॉक लीडर जीतेन्द्र कुमार पुरोहित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और डिजिटल जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे शिविर आगे भी जारी रहेंगे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था का आभार जताया। इस दौरान डा. दिव्या, राहुल रावत, रिंकी पंवार, सुरेन्द्र बिष्ट, यशवन्त नेगी और पूनम समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

टिहरी : अंतिम संस्कार से लौटते वक्त मौत का सफर, खाई में गिरी मैक्स; 8 की मौत

खाई में समाई मैक्स, 8 की मौत: अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी टिहरी के नैल के पास दर्दनाक हादसा, 2 गंभीर घायल; गांवों में पसरा मातम टिहरी। जनपद में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल […]

You May Like