चमोली : हर घर नल योजना फेल, बजनी गांव में धारे से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

Team PahadRaftar

हर घर नल योजना फेल, बजनी गांव में धारे से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

गोपेश्वर  : चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के बजनी गांव में ‘हर घर नल-हर घर जल’ योजना ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद गांव के अधिकांश घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।

ग्रामीण नरेंद्र रावत ने बताया कि गांव में 20 से अधिक परिवार निवास करते हैं, लेकिन अधिकतर घरों के नलों में पानी नहीं आ रहा है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पारंपरिक धारे से पानी ढोकर अपनी और मवेशियों की प्यास बुझानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत कई बार शासन-प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत गांव में पाइपलाइन और नल तो लगाए गए, लेकिन पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। इससे योजना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं, मठ-झड़ेता की ग्राम प्रधान पूजा देवी ने बताया कि गांव के ऊपर लगाए गए पानी के कंट्रोलर को कुछ शरारती तत्वों द्वारा बंद कर दिया जाता है, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर नियमित पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

Next Post

ऊखीमठ : जीआईसी भणज में 46 छात्रों को मिले कंप्यूटर प्रमाण पत्र, छात्रों ने कहा- निःशुल्क शिक्षा बदल रही भविष्य

जीआईसी भणज में 46 छात्रों को मिले कंप्यूटर प्रमाण पत्र, छात्रों ने कहा- निःशुल्क शिक्षा बदल रही भविष्य लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। क्यूंजा घाटी क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज भणज में सीकेएस फाउंडेशन और टाटा एआईए के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। […]

You May Like