चमोली : ज्योर्तिमठ में नि:शुल्क नेत्र शिविर, 27 मरीजों में मिला मोतियाबिंद

Team PahadRaftar

ज्योर्तिमठ में नि:शुल्क नेत्र शिविर, 27 मरीजों में मिला मोतियाबिंद

ज्योर्तिमठ संवाददाता। नगर पालिका परिषद ज्योर्तिमठ परिसर में  हंस फाउंडेशन सतपुली की ओर से आयोजित एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 132 बाह्य रोगियों की आंखों की जांच की गई।

जांच के दौरान 27 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ दवाइयां भी वितरित कीं। शिविर आयोजकों ने बताया कि चयनित मरीजों को 14 मई को संस्था के वाहन से सतपुली स्थित नि:शुल्क चिकित्सा केंद्र ले जाया जाएगा, जहां उनके मोतियाबिंद के ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे।

क्षेत्रीय लोगों ने शिविर को जरूरतमंदों के लिए उपयोगी बताते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : चमोली प्रमुख संगठन की कमान अनूप सिंह नेगी को, कर्णप्रयाग बैठक में सर्वसम्मति से बने जिलाध्यक्ष

चमोली प्रमुख संगठन की कमान अनूप सिंह नेगी को, कर्णप्रयाग बैठक में सर्वसम्मति से बने जिलाध्यक्ष संजय कुंवर कर्णप्रयाग। जनपद चमोली के समस्त ब्लॉक प्रमुखों की मंगलवार को कर्णप्रयाग ब्लॉक में आयोजित बैठक में प्रमुख संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर ज्योतिर्मठ ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी को सर्वसम्मति से निर्विरोध […]

You May Like