गोपेश्वर : वेतन विसंगति समेत 27 मांगों पर अड़े अभियंता, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी 

Team PahadRaftar

27 सूत्रीय मांगों को लेकर गोपेश्वर में अभियंताओं का प्रदर्शन, हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का हल्ला बोल, शासन के खिलाफ नारेबाजी

वेतन विसंगति समेत 27 मांगों पर अड़े अभियंता, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी 

गोपेश्वर। लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ शाखा चमोली के बैनर तले अभियंताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस परिसर में जुटे अभियंताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर शीघ्र मांगों के समाधान की मांग उठाई।

हड़ताल पर डटे महासंघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रमुख मांगों में कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति का समाधान, डिप्लोमा इंजीनियर्स को 10, 16 व 26 वर्ष की सेवा के बाद एसीपी का लाभ, वर्ष 2014 के बाद नियुक्त अभियंताओं को प्रथम एसीपी में ₹5400 ग्रेड पे, पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण कर राजकीय दर्जा देने सहित कई अन्य मांगें शामिल हैं।

इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष अमित घिडियाल, सचिव अंकित बिष्ट, शाखा अध्यक्ष शालिनी रावत, शाखा सचिव प्रमोद बिष्ट सहित भूपेंद्र सिंह रावत, गबर सिंह, गौर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह राणा और मीनाक्षी भंडारी समेत कई अभियंता मौजूद रहे।

Next Post

गौचर : बमोथ गांव में ग्राम गोष्ठी, विद्या भारती के संस्कारयुक्त शिक्षा का दिया संदेश

गौचर में सरस्वती विद्या मंदिर की पहल, गांव-गांव पहुंचा संस्कार शिक्षा का संदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम केएस असवाल  गौचर/चमोली : भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर द्वारा समीपवर्ती ग्राम बमोथ में ग्राम गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को अखिल […]

You May Like