जोशीमठ : बीडीसी में 300 से अधिक प्रस्तावों पर मंथन

Team PahadRaftar

पुराने 175 प्रस्तावों की हुई समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। ब्लॉक सभागार में आयोजित विशेष बीडीसी बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और ग्रामीण विकास से जुड़े 300 से अधिक प्रस्ताव रखे।

ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली बीडीसी बैठकों में पारित 175 प्रस्तावों और शिकायतों की अनुपालन आख्या सदन में रखी गई। अधिकारियों ने प्रकरणवार कार्रवाई की जानकारी दी। निस्तारित मामलों को लेकर जनप्रतिनिधियों से संतुष्टि और सहमति भी ली गई।

सीडीओ ने अधिकारियों को वर्तमान बैठक में प्राप्त प्रस्तावों और शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रस्ताव पर हुई कार्रवाई की अनुपालन आख्या तैयार की जाए और संबंधित जनप्रतिनिधियों से इसकी पुष्टि भी कराई जाए।

बैठक में लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सदन को अपने-अपने विभाग से जुड़े मामलों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी।

इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख गुड्डी देवी, कनिष्ठ प्रमुख नरेश चंद्र, जिला पंचायत सदस्य रमा राणा, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहन बजवाल, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, बीडीओ मोहन जोशी सहित जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज

डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश केएस असवाल गोपेश्वर। गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में अधिकारियों को सत्र के सफल, सुरक्षित और सुचारू संचालन […]

You May Like