गौचर : रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन की बैठक में मेले की तैयारियों पर मंथन, नए सदस्य संगठन से जुड़े

Team PahadRaftar

रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन की बैठक में मेले की तैयारियों पर मंथन, नए सदस्य संगठन से जुड़े

केएस असवाल गौचर। रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन गौचर की सोमवार को आयोजित बैठक में आगामी मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बीरपाल सिंह नेगी ने की।

बैठक में पूर्व सैनिकों ने मेले के सफल आयोजन को लेकर अपने सुझाव और विचार रखे। साथ ही संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों के नाम भी बैठक में प्रस्तुत किए गए। संगठन में शामिल होने वाले सदस्यों की नामावली पर चर्चा की गई।

नए सदस्यों में कैप्टन प्रेमपाल सिंह, कैप्टन सुरेंद्र सिंह कनवासी, सूबेदार उमराव सिंह, सूबेदार शिशुपाल सिंह, दिलवर सिंह, मातबर सिंह कनवासी, गोविंद सिंह, भरत सिंह नेगी, लेफ्टिनेंट बीरेंद्र सिंह नेगी, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, रणजीत सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष श्रीमती शिवीदेई, रमेश सिंह चौधरी, रमेश डिमरी, राजेंद्र सिंह चौधरी, महेंद्र सिंह राणा, महावीर सिंह, महेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, पुष्कर सिंह, सुखबीर सिंह, रणजीत सिंह, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह और नायक गोविंद सिंह शामिल हैं।

बैठक में संगठन के अन्य गौरव सैनिक भी मौजूद रहे। अध्यक्ष बीरपाल सिंह नेगी ने संगठन की गतिविधियों और आगामी मेले को लेकर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : 28 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ सीएचसी को मिला फिजिशियन, मरीजों को मिलेगी राहत

डॉ. किरण रावत ने संभाला कार्यभार, संघर्ष समिति ने बताया जनता की जीत; अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक उपकरणों की मांग उठाई लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में फिजिशियन की तैनाती के बाद क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जगी है। डॉ. किरण रावत ने […]

You May Like