बदरीनाथ : केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन

Team PahadRaftar

केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत 

संजय कुंवर

बदरीनाथ धाम : केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी पारिवारिक जनों के साथ आज दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।

दर्शन पूजा के पश्चात श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया तथा यात्रा व्यवस्थाओं के बावत अवगत कराया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री ने बीकेटीसी द्वारा की गयी यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस अवसर पर बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट अमित पंवार, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे।

Next Post

चमोली : जवाहर नवोदय विद्यालय 6 वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 29 जून तक

चमोली : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी भरने की अंतिम तिथि 29.07.2025 रखी गयी है। जिसका लिंक http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs […]

You May Like