
बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया स्वागत, भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया
संजय कुंवर बदरीनाथ। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने गुरुवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इससे पहले बुधवार शाम उन्होंने ज्योतिर्मठ स्थित श्री नृसिंह मंदिर में भी दर्शन किए।

बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने ऋतु खंडूड़ी भूषण को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल, संदीप कपरवाण, वैभव उनियाल, राहुल नेगी, योगंबर नेगी, अजीत भंडारी और संजय भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
