देहरादून : दून विश्वविद्यालय में रोपे जामुन, वट और पीपल के पौधे

Team PahadRaftar

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के विकास के उद्देश्य से दून विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जामुन, वट और पीपल के पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम कुलपति डॉ. हरीश रौतेला की प्रेरणा से आयोजित किया गया। पौधरोपण में हरीश चंद्र अंडोला की उपस्थिति रही, जबकि महेश पंवार एवं उनके परिजनों ने सहयोग दिया। आयोजन की सफलता पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कुलसचिव, उपकुलसचिव प्रशांत मेहता, विभाग के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और समस्त विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया गया।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : फूलों की घाटी 31 अक्टूबर से होगी बंद, सीजन में पहुंचे 35,261 पर्यटक

संजय कुंवर, चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान के दीदार के लिए अब महज तीन दिन शेष हैं। 31 अक्टूबर को घाटी पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। इसके बाद शीतकाल में आम पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, दुर्लभ वनस्पतियों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए […]

You May Like