चमोली : बदरीनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, 20.72 लाख ने किए दर्शन

Team PahadRaftar

बदरीनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, 20.72 लाख ने किए दर्शन

संजय कुंवर बदरीनाथ :  भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम में तीर्थाटन चरम पर है। श्राद्ध पक्ष के बाद शारदीय नवरात्र और विजयदशमी पर्व के चलते बदरीपुरी में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। देवदर्शनी से लेकर बदरीनाथ मंदिर परिसर तक तीर्थयात्रियों की चहल-पहल देखने को मिल रही है।

कपाट खुलने से अब तक करीब 20 लाख 72 हजार श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। नवरात्र और विजयदशमी के अवसर पर धाम में धार्मिक उत्साह बना हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

वहीं, विजयदशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष समारोह में वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की जाएगी। कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने के साथ ही आगामी शीतकालीन यात्रा और पंच पूजाओं की तैयारियों को लेकर भी गतिविधियां तेज होंगी।

Leave a Reply

Next Post

रूद्रप्रयाग : महड़ में जलयात्रा के बाद महायज्ञ शुरू, शिव अवतरण के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

महड़ में जलयात्रा के बाद महायज्ञ शुरू, शिव अवतरण के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु केएस असवाल रुद्रप्रयाग। दशज्यूला पट्टी के महड़ स्थित आराध्य देवी मां चंडिका मंदिर में रविवार को अष्टमी के शुभ अवसर पर जलयात्रा के बाद महायज्ञ शुरू हुआ। नवरात्र में 24 बाणी गांवों की सुख-समृद्धि और कुशलक्षेम […]

You May Like