
महड़ में जलयात्रा के बाद महायज्ञ शुरू, शिव अवतरण के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
केएस असवाल रुद्रप्रयाग। दशज्यूला पट्टी के महड़ स्थित आराध्य देवी मां चंडिका मंदिर में रविवार को अष्टमी के शुभ अवसर पर जलयात्रा के बाद महायज्ञ शुरू हुआ। नवरात्र में 24 बाणी गांवों की सुख-समृद्धि और कुशलक्षेम के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
समाजसेवी यशवंत नेगी ने बताया कि मंदिर में भगवान शिव के अवतरण की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि शिव भगवान गर्भगृह की छोटी खिड़की से अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
