कर्णप्रयाग : माता-पिता पर जानलेवा हमले का आरोपित बेटा गिरफ्तार, चाकू-ब्लेड बरामद

Team PahadRaftar

बगोली गांव की घटना, चाकू, ब्लेड और लकड़ी का डंडा बरामद

अखिलेश सती 

कर्णप्रयाग (चमोली) :  माता-पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोप में कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पुलिस ने चाकू, ब्लेड और लकड़ी का डंडा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, बगोली गांव निवासी विक्रम सिंह ने 11 अक्टूबर को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 10 अक्टूबर की रात उनके बेटे मनोज सिंह ने उनके और उनकी पत्नी शांति देवी के साथ मारपीट की। आरोप है कि मनोज ने ब्लेड से उनके सीने और चेहरे पर वार किए और गला दबाने का प्रयास किया। इस दौरान पत्नी और पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। शिकायतकर्ता ने बेटे पर पूर्व में भी तीन-चार बार हमला करने का आरोप लगाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में गठित टीम ने 11 अक्टूबर को आरोपित मनोज सिंह को बगोली के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक गुलाबी रंग का चाकू, दाढ़ी बनाने वाला ब्लेड और 3 फीट 11 इंच लंबा लकड़ी का डंडा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम: उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश पोखरियाल और पीआरडी जवान भूपेंद्र लाल।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : कालीमठ में उमड़े श्रद्धालु, 10 कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार

महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की आराधना कर श्रद्धालु मांग रहे मनौतियां लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ। शारदीय नवरात्र पर सिद्धपीठ कालीमठ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां भगवती के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों का पहुंचना जारी है। नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर को 10 कुंतल फूलों […]

You May Like