चमोली : द्रोणागिरी में भूस्खलन से कई मकान खतरे की जद में

Team PahadRaftar

शनिवार देर शाम तेज बारिश के बाद ढही सुरक्षा दीवार, ग्रामीणों में दहशत; प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम की मांग

संजय कुंवर चमोली। जिले में शनिवार से लगातार हो रही बारिश के बीच जोशीमठ विकासखंड के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में भूस्खलन की घटना सामने आई है। शनिवार देर शाम हुई तेज बारिश के बाद कई मकानों के समीप बनी सुरक्षा दीवार ढह गई। इससे आसपास के मकानों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। रविवार को भी क्षेत्र में बारिश जारी रहने से ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है।

स्थानीय निवासी बच्चन सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम तेज बारिश के दौरान घरों के समीप बनी सुरक्षा दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार के टूटने से आसपास की जमीन खिसकने का खतरा बढ़ गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

उन्होंने बताया कि चंद्री देवी, रामकृष्ण सिंह, कल्याण सिंह, बच्चन सिंह, हिमांशु, बिछना देवी और महेंद्र सिंह के मकान भूस्खलन की चपेट में आने के खतरे की जद में हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।

ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने और मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लगातार बारिश को देखते हुए ग्रामीणों की नजर अब मौसम के मिजाज पर टिकी है।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : पीजी कॉलेज गोपेश्वर में लगा बहुउद्देश्यीय विधिक जागरूकता शिविर

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति आलोक महरा ने विद्यार्थियों व आमजन को बताए विधिक अधिकार केएस असवाल, गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के सभागार में रविवार को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में बहुउद्देश्यीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति […]

You May Like