गौचर : सभासद विनीत रावत की पहल रंग लाई, गौचर में पहली बार हुए कबड्डी ट्रायल

Team PahadRaftar

बालिका वर्ग में आठ खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, खिलाड़ियों को मिला बेहतर मंच

केएस असवाल 

गौचर। खेल प्रतिभाओं को मंच और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सभासद विनीत रावत की पहल रंग लाई है। गौचर में पहली बार कबड्डी फेडरेशन चमोली के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। गौचर मेला मैदान में बुधवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुए ट्रायल में गौचर समेत आसपास के गांवों और क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में आठ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जबकि बालक वर्ग के चयन का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौचर के सभासद एवं युवा खेलों को बढ़ावा देने वाले विनीत रावत रहे। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें बेहतर संसाधन और उचित मंच उपलब्ध कराने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से स्थानीय खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए कबड्डी मैट उपलब्ध कराया गया है, जिससे उन्हें सुरक्षित और बेहतर अभ्यास की सुविधा मिल सके।

ट्रायल की चयन एवं आयोजन प्रक्रिया में कोच अमित नेगी, कबड्डी फेडरेशन चमोली के सचिव मयंक भंडारी, अरमान कठैत और ऋतिक बिष्ट समेत चयन समिति एवं आयोजन टीम ने सहयोग किया।

गौचर में पहली बार जिला स्तरीय कबड्डी ट्रायल होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा राज्य स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिला है। आयोजन से क्षेत्र में कबड्डी सहित अन्य खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

बदरीनाथ : धामी के जन्मदिन पर बदरीनाथ धाम में हवन, दीर्घायु की कामना

वेद पाठ और अभिषेक-पूजन के साथ हुआ अनुष्ठान, प्रदेश की खुशहाली के लिए श्रीहरि से मांगी मनौती संजय कुंवर, बदरीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन पर बुधवार को बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। होटल एसोसिएशन बदरीनाथ के पदाधिकारियों और बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार की […]

You May Like