ऊखीमठ : गुप्तकाशी में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Team PahadRaftar

पीयूष वजवाल और करिश्मा ने जीती संयुक्त चैंपियनशिप, अंशिका का भी शानदार प्रदर्शन

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी के खेल मैदान में विकासखंड ऊखीमठ की शरदकालीन एवं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का ध्वजारोहण के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विकासखंड की विभिन्न न्याय पंचायतों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह रावत रहे। विशिष्ट अतिथियों में मनोज पांडे, बंशीधर अंथाल और उप शिक्षा अधिकारी ऊखीमठ के प्रतिनिधि प्रधानाचार्य सुबोध सेमवाल मौजूद रहे। जीयूपीएस गुप्तकाशी की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

वरिष्ठ क्रीड़ा प्रभारी सते सिंह असवाल ने प्रतिभागियों और न्याय पंचायत क्रीड़ा प्रभारियों का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन वेंकट सेमवाल और कुंवर सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

पीयूष और करिश्मा संयुक्त चैंपियन

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में न्याय पंचायत ल्वारा के पीयूष वजवाल और करिश्मा ने संयुक्त रूप से चैंपियनशिप अपने नाम की। प्राथमिक बालक वर्ग में प्रिंस ने 50 मीटर, अभिनव नेगी ने 100 मीटर और प्रांजल ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।

प्राथमिक बालिका वर्ग में अंशिका ने 50, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। रश्मिका ने 100 मीटर दौड़ में बाजी मारी। इसके अलावा सोनम, रिशिका, अनंता, अनामिका, अवनी और महक ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान हासिल किए।

विजेता प्रतिभागियों को वरिष्ठ क्रीड़ा प्रभारी विजय राम गोस्वामी की देखरेख में पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक देवेंद्र सिंह बजवाल, दिनेश राणा, प्रमोद गजवाण, मनोज शर्मा, पुष्कर राणा, नंद किशोर नेगी, अखिलेश सजवाण, विजय नेगी, मंजू भारती, सुरेंद्र सिंह राणा, विक्रम नेगी, दीपा गोस्वामी, अनीता राणा, निशा भट्ट, सुभाष, प्रधानाध्यापक दिनेश रतूड़ी, रामलाल भारती सहित सभी सीआरपी, शिक्षक एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

अमर शहीद अशोक कैशिव के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर आंदोलन की शुरुआत, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिया समर्थन लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के उच्चीकरण सहित क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार […]

You May Like