चमोली : हिंदी दिवस पर हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल को किया याद

Team PahadRaftar

73वीं पुण्यतिथि पर डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कविताओं और लेखों के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

केएस असवाल गौचर। हिंदी दिवस के अवसर पर हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल की 73वीं पुण्यतिथि पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर के सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में डीएलएड प्रशिक्षु अंशिका बड़ोनी, लोकेश, जयदीप खत्री, सुबोध उनियाल और सक्षम जोशी ने चंद्र कुंवर बर्त्वाल के जीवन, साहित्यिक योगदान तथा उनकी कविताओं और लेखों पर विचार रखे। प्रशिक्षुओं ने उनकी रचनाओं के माध्यम से हिमालय, प्रकृति और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी उनकी साहित्यिक चेतना को सामने रखा। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने स्वरचित कविताओं का भी पाठ किया।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार भुवन नौटियाल ने कहा कि चंद्र कुंवर बर्त्वाल ने हिंदी साहित्य और लेखन के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाई। उनकी रचनाएं आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हिमालय की प्रकृति, संस्कृति और जनजीवन को उन्होंने जिस संवेदनशीलता के साथ अपनी रचनाओं में अभिव्यक्त किया, वह उन्हें हिंदी साहित्य में विशिष्ट स्थान प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को ऐसे साहित्यकारों के जीवन और कृतित्व से परिचित कराना समय की आवश्यकता है। इससे हमारी साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन भानु प्रकाश नेगी ने किया। इस अवसर पर ईश्वर राणा, खुशाल सिंह असवाल, गोविंद सिंह बिष्ट, हेमा नेगी, संदीप कुमार, हेमंत सिंह, मनीष, हिमांशु, जयदीप, सुबोध, अंशिका, आईशा, भावना, गुंजन, डॉली, संजना, अनमोल, लक्ष्मण, पंकज, प्रशांत, वैभव, राहुल, विपिन, गायत्री, सुमन, देवेंद्र, निशा, अमृता, सक्षम, शुभम, अनिल राणा, प्रदीप चौहान सहित डायट के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : गुप्तकाशी में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

पीयूष वजवाल और करिश्मा ने जीती संयुक्त चैंपियनशिप, अंशिका का भी शानदार प्रदर्शन लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी के खेल मैदान में विकासखंड ऊखीमठ की शरदकालीन एवं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का ध्वजारोहण के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विकासखंड की विभिन्न न्याय पंचायतों […]

You May Like