जोशीमठ : कलगोठ गांव में खेतों में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

Team PahadRaftar

कलगोठ गांव में खेतों में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

संजय कुंवर गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ विकासखंड की उर्गम घाटी के कलगोठ गांव में सोमवार को खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को डंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाया, जहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया जा रहा है।

सैजी लग्गा मैकोट-कलगोठ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि कलगोठ निवासी वीरेंद्र सिंह सोमवार को मवेशियों के लिए चारा-पत्ती लेने खेतों में गए थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया।

वीरेंद्र सिंह ने शोर मचाकर किसी तरह भालू से अपना बचाव किया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक भालू के हमले से वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। ग्रामीणों ने उन्हें डंडी के सहारे सड़क मार्ग तक पहुंचाया और इसके बाद जिला अस्पताल गोपेश्वर के लिए रवाना किया।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है।

Next Post

नंदानगर : रामणी में सुबह का खौफनाक मंजर, मेला मंच के पीछे फंदे पर लटके मिले छात्र-छात्रा

रामणी में सुबह का खौफनाक मंजर, मेला मंच के पीछे फंदे पर मिले छात्र-छात्रा; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस नंदानगर। चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मेला मंच के पीछे रेलिंग से एक छात्र और छात्रा […]

You May Like