चमोली : आईटीबीपी गौचर में संस्कृति के रंग, हिमवीरों व परिवारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Team PahadRaftar

आईटीबीपी गौचर में संस्कृति के रंग, हिमवीरों व परिवारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

केएस असवाल गौचर (चमोली)। 8वीं वाहिनी भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) गौचर में शनिवार को ‘हैप्पी आवर्स’ के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में देश की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की अनुपम झलक देखने को मिली। हिमवीरों, हिमवीरांगनाओं और उनके परिवारों ने लोकनृत्य, समूहगान और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का आयोजन सेनानी मनोहर सिंह रावत के मार्गदर्शन में तथा हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एचडब्ल्यूडब्ल्यूए) की मुख्य संरक्षिका अंजना रावत की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि महानिरीक्षक (एम एंड एस-आई), औली अखिलेश सिंह रावत और एचडब्ल्यूडब्ल्यूए की मेंटर लीना रावत का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के पारंपरिक लोकनृत्यों के साथ देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत, ‘विविधता में एकता’, पारिवारिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकात्मता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजन बल के जवानों और उनके परिवारों के बीच आत्मीयता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देने के साथ मनोबल भी मजबूत करते हैं। उन्होंने परिवारों के कल्याण और सामाजिक समरसता के लिए एचडब्ल्यूडब्ल्यूए की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों की उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और पारिवारिक सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : चमोली : एक करोड़ के पैदल मार्ग पर उठे सवाल, सीएम पोर्टल पहुंची शिकायत

चौमासी–खाम–रैकाधार मार्ग के रखरखाव में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के महत्वपूर्ण चौमासी–खाम–रैकाधार पैदल मार्ग के रखरखाव एवं मरम्मत पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाने के दावे पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर […]

You May Like