चमोली : गैरसैंण में बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर, 521 मरीजों ने कराई जांच

Team PahadRaftar

गैरसैंण में बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर, 521 मरीजों ने कराई जांच

81 अल्ट्रासाउंड, 58 एक्स-रे और 89 रक्त जांच की गईं, विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

केएस असवाल गैरसैंण (चमोली)। सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। पहले दिन 521 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों के मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। फिजिशियन डॉ. जायजीत गुहा ने 145, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा भानुदास ने 90, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति शर्मा ने 80, सर्जन डॉ. नीरज पिमोली ने 60, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दिग्विजय वंडकर ने 47 तथा डेंटल हाइजीनिस्ट विनोद बिष्ट ने 37 मरीजों का उपचार किया।

शिविर में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंकुश ने 81 अल्ट्रासाउंड किए, जबकि एक्स-रे टेक्नीशियन कैलाश रावत ने 58 मरीजों के निःशुल्क एक्स-रे किए। इसके अलावा 89 रक्त जांच और 33 ईसीजी परीक्षण किए गए। दस लोगों के आयुष्मान भारत और आभा कार्ड बनाए गए तथा दो लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।

दूरस्थ गांवों से पहुंचे मरीजों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर के संचालन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : रूच्छ महादेव में शिव महापुराण कथा संपन्न, पूर्णाहुति में उमड़े श्रद्धालु

रूच्छ महादेव में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा संपन्न, पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन 11 दिन तक शिवमय रही कालीमठ घाटी, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में दी आहुति लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। पतित पावनी सरस्वती और कालीगंगा के संगम पर स्थित प्राचीन रूच्छ महादेव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव […]

You May Like