चमोली : गौचर बाजार में पालिका की सख्ती, 20 चालान कर वसूला 9,500 रुपये जुर्माना

Team PahadRaftar

केएस असवाल, गौचर : नगर पालिका परिषद गोचर ने रविवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण हटाए गए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के 20 चालान कर 9,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अधिशासी अधिकारी हेमंत चौहान के नेतृत्व में पालिका की टीम ने मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान व्यापारियों द्वारा नालियों के ऊपर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए। साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 20 चालान किए गए।

अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों से बाजार में स्वच्छता बनाए रखने, प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने और नालियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

अभियान में नगर पालिका के कर्मचारी राजीव चौहान, रोशन पुंडीर, अनिल रावत, रघुनाथ खत्री, लक्ष्मण नेगी और मनीष कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : पौड़ी में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 50,404 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

जसपाल नेगी पौड़ी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय पौड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। स्वास्थ्य विभाग ने […]

You May Like