गोपेश्वर : उत्तराखंड में बदलाव की बयार, कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से चुनावी मैदान में उतरें : कुमारी शैलजा

Team PahadRaftar

उत्तराखंड में बदलाव की बयार, कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से चुनावी मैदान में उतरें : कुमारी शैलजा

केएस असवाल 

गोपेश्वर : कुमारी शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में बदलाव की बयार चल पड़ी है और जनता अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए शैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार से लोगों की उम्मीदें टूट चुकी हैं। बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं से आम आदमी परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों से मुंह मोड़े हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम कर रही है और सरकारी मशीनरी के सहारे लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार जनता के मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन भाजपा उन्हें संसद में बोलने तक नहीं दे रही। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी सरकार को लगातार घेर रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच जाकर पार्टी की मजबूत पकड़ बनाने की अपील करते हुए शैलजा ने कहा कि जनता के भरोसे को मजबूत करना ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, रणजीत रावत, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी समेत कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : 38 साल बाद मना घुड़दौड़ी संस्थान का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

38 साल बाद मना घुड़दौड़ी संस्थान का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन जसपाल नेगी पौड़ी। घुड़दौड़ी में दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर […]

You May Like