चमोली : बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत, चमोली पुलिस को मिली दो क्रेन

Team PahadRaftar

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत, चमोली पुलिस को मिली दो क्रेन

केएस असवाल 

गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आपदा प्रबंधन विभाग ने शनिवार को चमोली पुलिस को दो क्रेन उपलब्ध कराई हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने क्रेनों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा मार्ग के लिए रवाना किया।

निवेदक : सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी शिव लाल भारती, निकट ग्रीफ चौक, गौचर

 

प्रशासन के अनुसार, यात्रा के दौरान मार्ग में खराब या फंसे वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। अब क्रेनों की मदद से ऐसे वाहनों को तुरंत हटाया जा सकेगा। साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई कर यातायात को सुचारू रखा जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए आपदा प्रबंधन की कैपेसिटी बिल्डिंग मद से इन क्रेनों की खरीद की गई है। इससे पुलिस और प्रशासन को राहत मिलेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।

इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत, एएसआईएमटी मनोज भंडारी और अब्बल सिंह खत्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

25 साल बाद चोपता-फलासी में महा बन्याथ, वेद ऋचाओं से गुंजायमान हुआ क्षेत्र ‘गढ़ ईश्वरी’ पुस्तक का लोकार्पण, आस्था का अद्भुत संगम केएस असवाल  ऊखीमठ। तल्लानागपुर के चोपता-फलासी स्थित भगवती चण्डिका की पावन तपस्थली इन दिनों भक्ति और आस्था का केंद्र बनी हुई है। 25 वर्षों के लंबे अंतराल के […]

You May Like