पौड़ी : श्रमिकों को विधिक अधिकारों और योजनाओं की दी जानकारी

Team PahadRaftar

श्रमिकों को विधिक अधिकारों और योजनाओं की दी जानकारी

जसपाल नेगी 

पौड़ी: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद पौड़ी सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को प्राधिकरण के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के जरिए त्वरित और सुलभ न्याय प्राप्त किया जा सकता है। श्रम विवादों के समाधान के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सुविधाओं, ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लाभ और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ हैं, इसलिए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहना जरूरी है।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सोबन सिंह नेगी, उपनिरीक्षक संजय असवाल, संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी, अमृता रावत, हेमंत कुमार, लक्ष्मी नेगी, सोनम ममगाईं समेत पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत, चमोली पुलिस को मिली दो क्रेन

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत, चमोली पुलिस को मिली दो क्रेन केएस असवाल  गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आपदा प्रबंधन विभाग ने शनिवार को चमोली पुलिस को दो क्रेन उपलब्ध […]

You May Like