जोशीमठ में नि:शुल्क नेत्र शिविर, 28 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि

Team PahadRaftar

जोशीमठ में नि:शुल्क नेत्र शिविर, 28 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि

संजय कुंवर 

नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में सोमवार, 17 मार्च को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 232 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिसमें 28 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई।

चिन्हित सभी 28 मरीजों को आगामी 22 मार्च 2026 को हंस फाउंडेशन के वाहन द्वारा सतपुली ले जाया जाएगा, जहां उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

शिविर में डॉक्टर राजदीप नेगी के नेतृत्व में जांच की गई। इस दौरान समन्वयक दीपक गोसाईं, सुरेंद्र पुजारी सहित स्थानीय स्वयंसेवी हरीश डिमरी ने संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शिविर के आयोजन से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

ऊखीमठ में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, तहसील प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : ऊखीमठ मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। आक्रोशित […]

You May Like