ऊखीमठ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य आयोजन

Team PahadRaftar

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। तल्लानागपुर  के  दुर्गाधार में  आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आई महिला मंगल दलों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया जबकि  विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों व महिला समूहों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुकों  द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज देहरादून प्रोफेसर श्रीमती रश्मि त्यागी ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और उनके अधिकारों को पहचानने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, सामाजिक सेवा, कृषि और व्यापार सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक रंजना गैरोला ने बाल विवाह व महिला सशक्तिकरण की विस्तृत जानकारी दी। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर चुकी है तथा कुछ महिलाएं लम्बे संघर्षो के बदौलत समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।  रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में नारी शक्ति को पूजनीय माना गया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों द्वारा लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। महिला दलों की प्रस्तुतियों में पहाड़ की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की झलक स्पष्ट दिखाई दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर जल जीवन मिशन  पर बेहतरीन कार्य करने पर प्रधान घिमतोली कविता देवी , पूर्व  प्रधान  बसन्ती देवी, प्रधान  कुण्डा दानकोट  साधना देवी , प्रधान फलासी हेमा देवी , प्रधान  सेमा जखोली रश्मि  नौटियाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम  आयोजकों भाजपा  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी ने सभी  आगंतुकों का आभार  व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और विकास के कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी प्रेरणादायक है और ऐसे कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत, प्रमुख अगस्त्यमुनि भुवनेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाडी, जयवर्धन काण्डपाल, गम्भीर बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, नीलकंठ भट्ट, विनोद देवसाली,  पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल , भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, महामंत्री दीपक नेगी,  पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन सिंह नेगी, हर्ष लाल, दुर्गा करासी, महेन्द्र नेगी, चण्डी प्रसाद सेमवाल, राय सिंह राणा, विनोद रावत, प्रह्लाद गुसाई विनोद डिमरी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, महिला मंगल दलों के पदाधिकारी व महिला समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित।

 

Next Post

ऊखीमठ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

माँ शारदा कीर्ति सम्मान : महिला पर्यावरण मित्रों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न लक्ष्मण नेगी               ऊखीमठ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित भव्य समारोह में पाँच प्रतिभाशाली महिला पर्यावरण मित्रों को प्रतिष्ठित “माँ शारदा कीर्ति सम्मान 2026 […]

You May Like