
यशपाल बेनाम ने भाजपा को कहा अलविदा, जल्द खोलेंगे सियासी पत्ते
पौड़ी। पूर्व विधायक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफे की घोषणा की। बेनाम करीब आठ साल से भाजपा में थे।
उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर निर्णय लेंगे। हालांकि, उन्होंने अपनी भावी राजनीतिक रणनीति का खुलासा नहीं किया। उनके इस्तीफे के बाद पौड़ी की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
यशपाल बेनाम वर्ष 2007 में पौड़ी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। अब भाजपा से इस्तीफे के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं।
