लामबगड़ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया

Team PahadRaftar

लामबगड़ : इंटरनेशनल वूमेंस डे सेलिब्रेशन मातृ शक्ति द्वारा आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में गिव टू गेन थीम की धूम

संजय कुंवर लामबगड़, ज्योर्तिमठ

आज 8 मार्च के दिन सूबे के पहले सरहदी सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम है। सीमांत अलकनंदा घाटी के लामबगड, पांडुकेश्वर, क्षेत्र की मातृशक्ति के साहस और संघर्ष को नमन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान आत्मनिर्भर महिलाओं को एक साझा मंच पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए प्रेरित किया गया है।

दरअसल इस वर्ष की इंटर नेशनल वूमेंस डे की आधिकारिक थीम भी ‘Give To Gain’ गिव टू गेन है और जो पूरी तरह से महिलाओं के लिए न्याय व समानता पर केंद्रित है । इसी थीम को लेकर जनपद चमोली के सीमांत ज्योर्तिमठ विकास खंड में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

लामबगड़ खीरों की आत्मनिर्भर महिला ग्राम प्रधान मीना चौहान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जैसे इस ग्लोबल स्तर के महिला सशक्क्तिकरण जागरूकता कार्यक्रमों में हमारी महिला मंगल दल से जुड़ी स्वावलंबी मातृ शक्तियों ने सामूहिक भागीदारी के साथ पहाड़ की महिलाओं के अनवरत संघर्ष (चारा-पत्ती जुटाना) के साथ-साथ बदलते दौर में शिक्षा व रोजगार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए रेखांकित मंचन किया है।

 

Next Post

बजट सत्र : छावनी में तब्दील हुआ भराड़ीसैंण, सीएम धामी पहुंचे गैरसैंण

केएस असवाल  छावनी में तब्दील हुआ विधानसभा परिसर भराड़ीसैण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित मंत्री एवं विधायक पहुंचे भराड़ीसैंण। गैरसैंण : सोमवार 9 तारीख से शुरू हो रहे उत्तराखंड के विधानसभा के बजट सत्र के मध्य नजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए […]

You May Like