
केएस असवाल
दुःखद घटना : पिंडर नदी में फंसी गाय को बचाने में गई जवान की जान
पिछले तीन-चार दिनों से कोठी नंद केसरी गांव में देवाल रोड़ पर पिंडर नदी के बीच में बने टापू पर एक गाय के फंसे होने की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम द्वारा आज मंगलवार को राहत बचाओ का ऑपरेशन चला रही थी। उक्त ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ के जवान कांस्टेबल जीडी सुरेंद्र नौटियाल पुत्र मुकुंदानंद नौटियाल निवासी ग्राम मातली उत्तरकाशी हाल गौचर आईटीबीपी, मूल तैनाती 15 बटालियन गदरपुर (उत्तराखंड) पिंडर नदी में डूब गया। मौके पर मौजूद टीम के अन्य सदस्यों द्वारा तेज बहाव से बाहर निकाल कर थराली अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उक्त कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु उपजिला चिकित्सालय लाया गया है,आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

